संदेश

निर्भया का सबेरा-दोषियों को फाँसी की सजा

चित्र
नई दिल्ली.  7 साल, 3 महीने और 4 दिन के बाद वह सुबह आ ही गई, जब निर्भया सच में मुस्कुराई। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे उसके सभी दोषियों को एक साथ तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। 16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में छह दरिंदों ने निर्भया से दुष्कर्म किया था। एक ने जेल में खुदकुशी कर ली थी, दूसरा नाबालिग था इसलिए तीन साल बाद छूट गया। बाकी बचे चार- मुकेश (32 साल), अक्षय (31 साल), विनय (26 साल) और पवन (25 साल) अपनी मौत से 2 घंटे पहले तक कानून के सामने गिड़गिड़ाते रहे। अंत में जीत निर्भया की ही हुई। सभी दुष्कर्मियों को निचली अदालत ने 9 महीने में ही फांसी की सजा सुना दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट को महज 6 महीने लगे फांसी की सुनाई जा चुकी सजा पर मुहर लगाने में। इसके 2 साल 2 महीने बाद मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया कि फांसी ही होगी। फिर 2 साल 10 महीने और गुजर गए। 4 बार डेथ वारंट जारी हुए। आखिरी बार शुक्रवार को फांसी का दिन मुकर्रर कर दिया गया। इससे पहले दुष्कर्मियों ने 15 घंटे में 6 अर्जियां लगाईं। शुक्रवार तड़के सवा तीन बजे तक हाईकोर्ट से लेकर सर्वोच्च अदालत तक सुनवाई होती रही।...

पहले दिन पकड़े गए 20 बिहारी परीक्षार्थी, प्रवेश पत्र जब्त अपनी ही जिंदगी से कर रहे खिलवाड़

चित्र
गाजीपुर : तमाम तैयारियों और दावों के बीच मंगलवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले ही दिन दो परीक्षा केंद्रों पर 20 की संख्या में बिहार के परीक्षार्थी पकड़े गए। तीन मुन्नाभाई भी हत्थे चढ़ गए। डीआइओएस डा. ओपी राय ने सभी का प्रवेश पत्र जब्त कर लिया। वहीं इन परीक्षार्थियों को पंजीकृत करने वाले दो विद्यालयों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करने की संस्तुति की गई। सीटिग प्लान ठीक न होने पर एक केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया। दो केंद्रों पर तीन मुन्ना भाई पकड़े गए। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। हाईस्कूल हिदी में कुल 91 हजार 740 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 76 हजार 519 ने परीक्षा दी और 15 हजार 221 ने छोड़ दी। सचल दल के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। वहीं जिला मुख्यालय पर बनाए गए मानीटरिग सेल से सभी केंद्रों की आनलाइन निगरानी की जा रही थी। (छात्र ऐसा नही करे)

स्व डॉ हरिनारायण सिंह यादव का मनाया गया शोक सभा।

चित्र
आबादान उर्फ बैरान: सर्व सेवा इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व डॉ हरिनारायण का मनाया गया श्रद्धांजलि सभा। मौके में उपस्थित । कॉलेज व विभिन्न लोगो ने उनके नेक कामो को याद किया। तमाम लोग ,छात्र छात्राएं ,शिक्षकगण उपस्थित रहे।

मुख्तार अंसारी के ससुर-साले के शस्त्र लाइसेंस निरस्त गाज़ीपुर

गाजीपुर। विधायक मुख्तार अंसारी और उनके रिश्तेदारों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मुख्तार अंसारी के करीबियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार देर शाम मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के ससुर और साले और अन्य रिश्तेदारों के सात शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। पुलिस कप्तान ओमप्रकाश सिंह के अनुसार किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी स्तर का हो। शासन के निर्देश पर मुख्तार अंसारी के ससुराल वालों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। मुख्तार अंसारी के करीबियों की हॉट मिक्स प्लांट एवं एक और जमीन कुर्क कर दी गई है। माफिया से संबंधित और संपत्तियों की खोज की जा रही है। बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाल धनंजय मिश्र ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में और तेजी लाने के लिए एसपी के निर्देश पर रणनीति तैयार की जा रही है। बताया कि विधायक मुख्तार अंसारी के ससुर के तीन, साले के दो और अन्य रिश्तेदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

ठंड में थोड़ी राहत का कार्य बैरान

चित्र
ग्राम बैरान में लेखपाल द्वारा कम्बल वितरण कार्य हुआ ।कुछ गरीब लोगों को कम्बल बितरण कर ।जिसमें कुछ विकलांग भी थे। मौके पे मौजूद गोलू राय(ग्राम प्रधान प्रत्याशी) वर्तमान प्रधान भी मौजूद रहे।

#निर्भया के दरिंदों की फासी की #नयी तारीख 01 फरवरी 2020

#दिल्ली निर्भया गैंग रेप हत्या काण्ड के चारों दरिंदों की जो कोर्ट ने फासी की तारीख दी थी 22 जनवरी 2020 वह तारीख कैंसिल निर्भया के चारों दरिंदों की फासी टलकर कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी किया #1 फरवरी _ 2020 _को _ सुबह _6 _बजे _होगी _फासी _  आपको बता दें कि निर्भया के दोषियों में से एक दोषी #विनय शर्मा ने कोर्ट में कुछ रोज पहले फाँसी की सजा के खिलाफ #क्यूरेटिव पेटीशन दायर की थी जिसको राष्ट्रपति ने खारीज़ कर दी और कोर्ट ने आज उन चारों दरिंदों की फासी की नयी तारीख का ऐलान भी कर दिया। #निर्भया के गुनाहगारों की फाँसी टल गयी है कानूनी दाँव-पेंच चले जा रहे हैं यह स्थिति दुखद है अपराधी कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं।

मारा थप्पड़

गाजीपुर के समृद्धि न्यूज के ब्यूरो चीफ शशिकान्त तिवारी ने पोस्टमैन को मारा कई थप्पड़:पोस्टमैन कर सकते है हड़ताल